ऑटो ने खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की मौत, नवदंतपी घायल

Sasaram news. खुर्माबाद गांव के पास एनएच-19 पर सोमवार को एक अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. इसमें ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार नवदंपती (पति-पत्नी) गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्पीड की मार. खुर्माबाद गांव के पास एनएच-19 पर हुआ हादसा

तिलौथू से दोंगा करा ऑटो से सोनहन थाने के पियां गांव जा रहे थे पति-पत्नीफोटो-11- दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व जुटी लोगों की भीड़.

प्रतिनिधि, चेनारीखुर्माबाद गांव के पास एनएच-19 पर सोमवार को एक अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. इसमें ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार नवदंपती (पति-पत्नी) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद एनएचएआइ एंबुलेंस कर्मियों ने घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया. घटना के बाद चालक अपना ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, सोनहन थाना क्षेत्र के पियां गांव निवासी कामेश्वर कुशवाहा के 23 वर्षीय बेटे प्रयाग राज की तिलौथू निवासी 21 वर्षीया आरती कुमारी से विगत नौ मई को शादी संपन्न हुई थी. लेकिन, उस दिन विदाई नहीं हो सकी थी. इसके बाद सोमवार को दोंगा करा प्रयाग अपनी पत्नी को अपने गांव के ही ऑटो चालक धर्मदेव सिंह कुशवाहा के बेटे विकास कुमार सिंह के ऑटो से गांव लौट रहा था. ऑटो खुर्माबाद गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए चालक सड़क किनारे भागा, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से ऑटो घुस गया. इसमें ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल एसआइ नमिता कुमारी की अगुवाई में पुलिस टीम भेजी गयी. वहां से घायलों को इलाज कराने के लिए भेजा गया. ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पियां गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक मामा-भगिना घायल

फोटो-11ए- इलाज के दौरान सीएचसी में जमा लोगों की भीड़.

चेनारी. चेनारी-कुदरा स्टेट हाइवे पर रेड़िया गांव के पास सोमवार की अहले सुबह ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार मामा भगिना गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, हाट्टा गांव निवासी अशोक सिंह का 25 वर्षीय बेटा रंजन सिंह यादव व उल्हो गांव निवासी हरि सिंह का 45 वर्षीय बेटा जितेंद्र सिंह परसथुआं थाना क्षेत्र के सरेया गांव से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे ���ि उक्त जगह पर घटना हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस को भेज दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मामले में अब तक आवेदन नही मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >