Sasaram News : 26 दिनों में सीबीआइ ने जिले के चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआइ की जिले पर नजर, 26 अप्रैल को डेहरी में सेक्शन इंजीनियर सहित दो हुए थे गिरफ्तार

18 वर्षो में 38 अफसरों व जनसेवक के विरुद्ध सीबीआइ व विजिलेंस की हो चुकी है कार्रवाई

पुनीत कुमार पांडेय /सासाराम ग्रामीण

इनदिनों सीबीआइ की टीम की नजर जिले पर है. 26 दिनों के अंदर बुधवार को चौथा शिकार बना लिया. इसमें केंद्रीय विद्यालय सासाराम के प्रिंसिपल मयंक कुमार श्रीवास्तव को 32 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. हालांकि, बीते 26 अप्रैल को डेहरी के पथ निर्माण विभाग के सेक्शन इंजीनियर राज कुमार सिंह व दो रेल संविदाकर्मी विनोद कुमार व भीम कुमार को गिरफ्तार किया था. इसमें कई दस्तावेज सीबीआइ को हाथ लगे थे. हालांकि, जिले के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध समय-समय पर कार्रवाई होती रही है. इसके बावजूद भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. तभी, तो 18 वर्षो में करीब 38 अफसर, कर्मचारी, जनसेवक निगरानी विभाग व सीबीआई के हत्थे चढ़ चुके हैं. कई के विरुद्ध सरकार से कार्रवाई हो चुकी है, तो कई अभी अदालत का चक्कर लगा रहे हैं. निगरानी व सीबीआई की कार्रवाई पर नजर डाले, तो पूर्व वर्ष 2007 से अब तक 18 वर्षों में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की जद के प्रति वर्ष करीब दो के विरुद्ध कार्रवाई हुई है. हालांकि, भ्रष्टाचार के मामले में शायद ही कोई विभाग अछूता होगा. इसके कर्मचारी या अधिकारी निगरानी व सीबीआइ की कार्रवाई से बचे हो. डाकघर, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन, एसएफसी व आइटीआई जैसी जगहों पर भ्रष्टाचार में लिप्त लोक सेवक पकड़े जा चुके है.

सीबीआइ व निगरानी की गिरफ्तार पर एक नजरनाम पदनाम व स्थल किसने पकड़ा

संजय कुमार लिपिक, डीइओ ऑफिस विजिलेंसराजेश पासवान एमओ, सासाराम विजिलेंस

अमीरचंद सिंह आरपीएफ इंस्पेक्टर, सासाराम सीबीआइ

विश्वनाथ सिंह प्रधान लिपिक डाकघर सीबीआइराजेश कुमार लिपिक एसबीआई,कोचस सीबीआइ

कृष्ण देव पासवान लिपिक नप डिहरी विजिलेंसविनय कुमार श्रीवास्तव लिपिक सीडीपीओ, नासरीगंज विजिलेंसवंश नारायण प्रसाद बीसीओ दिनारा विजिलेंस

संजू देवी सरपंच, शिवोबहार, सूर्यपूरा विजिलेंसविजयमल यादव उप सरपंच, शिवोबहार, सूर्यपूरा विजिलेंस

उर्मिला देवी सरपंच, धर्मपूरा, नोखा विजिलेंससूर्यदेव प्रसाद उपसरपंच धर्मपूरा, नोखा विजिलेंस

भवानंद राय बीडीओ, शिवसागर विजिलेंस

बृजनंदन सिंह शिक्षक, आइटीआइ, डिहरी विजिलेंसश्रीकांत सिंह शिक्षक, आइटीआइ, डिहरी विजिलेंसउमाकांत सिंह शिक्षक, आइटीआइ डिहरी विजिलेंस

रामनारायण सिंह कर सहायक,सासाराम विजिलेंसशैलेंद्र कुमार जिला अंकेक्षण पदाधिकारी विजिलेंस

रामाधी प्रसाद लिपिक, जिला अंकेक्षण विभाग विजिलेंस

श्री भगवान सिंह प्रधान लिपिक, सीएस कार्यालय विजिलेंसअजय कुमार सिंह शाखा प्रबंधक, पीएनबी कोचस सीबीआइ

दिलीप सिंह क्रय केंद्र प्रभारी, करगहर विजिलेंसडॉ अशोक कुमार सिंह सीएस रोहतास विजिलेंस

डॉ. जयशंकर प्रसाद सीएस रोहतास विजिलेंसनाजिया बेगम मुख्य पार्षद नप सासाराम विजिलेंस

कंचन देवी मुख्य पार्षद नप सासाराम पुलिसकुमार हिमानी पूर्व इओ, नप सासाराम पुलिस

रिता सिन्हा नप पार्षद सासाराम विजिलेंसविनोद प्रसाद नगर पार्षद सासाराम विजिलेंस

पुरंजय ओझा हल्का कर्मचारी सासाराम विजिलेंस

गयन राम अनुमंड दंडाधिकारी, सासाराम विजिलेंससुधीर कुमार एसएफसी, डीएम विजिलेंस

राजेश कुमार गुप्ता डीएएलओ, रोहतास विजिलेंसराजकृष्ण लिपिक, सीएस कार्यालय विजिलेंस

सुशील कुमार चकबंदी पदाधिकारी, दावथ विजिलेंसअजीत कुमार चकबंदी कार्यालय का मालिक विजिलेंस

संतोष कुमार लिपिक, सीएस कार्यालय विजिलेंसराजकुमार सिंह सेक्शन इ. आरसीडी, डेहरी सीबीआइ

विनोद कुमार रेल संविदाकर्मी, डेहरी सीबीआइभीम कुमार रेल संविदा कर्मी, डेहरी सीबीआइ

मयंक कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य, केवी, सासाराम सीबीआइ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >