देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

सासाराम न्यूज : देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने और लोगों को भड़काने का आरोप

सासाराम न्यूज : देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने और लोगों को भड़काने का आरोप

शिवसागर.

नवरात्रि के मौके पर थाना क्षेत्र के सोनहर गांव की एक सभा में देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि सासाराम शहर के मोहल्ला मुबारक गंज निवासी चिकित्सक महेंद्र सिंह को देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने और लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस कांड का वीडियो वायरल होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित ने देवी-देवताओं के विरुद्ध हर सभा में बोलने की बात स्वीकार भी की है. इधर, देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वालों के विरोध के लिए नगर पूजा समिति ने बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित की है. नगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी ने कहा कि एक तो हमारे देवी-देवताओं पर जिसकी मर्जी बोल दे रहा है, यह अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसको लेकर मां ताराचंडी धाम स्थित महर्षी आंजनेश महाराज के आश्रम में बुधवार को 11 बजे दिन में प्रेसवार्ता होगी. इसके बाद रणनीति बना ऐसे लोगों का प्रतिकार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >