Yogiya Murder Case: 8 अगस्त को दिनारा आएंगे तेजस्वी यादव, चंदेश्वर चौधरी के परिजनों से करेंगे मुलाकात

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 8 अगस्त को दिनारा पहुंचकर चंदेश्वर चौहान के परिजनों से मुलाकात करेंगे और न्याय का भरोसा दिलाएंगे.

Yogiya Murder Case: रोहतास के दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी मिल्की गांव निवासी चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव 8 अगस्त को दिनारा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे. वे शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के साथ घटना की जानकारी लेंगे और न्याय दिलाने का भरोसा देंगे.

पीड़ित परिवार को सांत्वना और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी शशि रंजन कुमार उर्फ राजेश यादव ने तेजस्वी यादव के आगमन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का संदेश देंगे. इसके साथ ही वे प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे. शशि रंजन कुमार ने चंदेश्वर चौहान की हत्या को अत्यंत दुखद, अमानवीय और निंदनीय बताते हुए कहा कि राजद पीड़ित परिवार को हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है.

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होगी बैठक

अपने दिनारा प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष स्थानीय राजद नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. इस बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, हालिया आपराधिक घटना तथा अन्य जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी. तेजस्वी यादव के दौरे को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: 36 घंटे तक नहर में सुराग तलाशती रही पुलिस, आरोपी की निशानदेही पर मिला मजदूर का शव; बकाया मजदूरी को लेकर हुआ था विवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh chandrakan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >