डढ़ाव गांव में करंट लगने से किशोरी झुलसी, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

sasaram news : घायल किशोरी की पहचान 15 वर्षीय नैना कुमारी के रूप में हुई है, जो डढ़ाव गांव निवासी रामेश्वर पासवान की पुत्री बताई जाती है.

sasaram news : (रमेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट)

प्रखंड क्षेत्र के नौवां पंचायत अंतर्गत डढ़ाव गांव में बुधवार देर रात करंट लगने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोचस में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

घायल किशोरी की पहचान 15 वर्षीय नैना कुमारी के रूप में हुई है, जो डढ़ाव गांव निवासी रामेश्वर पासवान की पुत्री बताई जाती है.

पंखे का स्विच लगाते समय लगा करंट

परिजनों के अनुसार, किशोरी घर में बोर्ड पर पंखे का स्विच लगा रही थी, तभी पहले से टूटकर गिरे हुए धारा प्रवाहित बिजली के तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई.

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. परिजनों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में जर्जर और खुले तारों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Also Read :रोहतास में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, लू को लेकर रहें सावधान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >