Tarachandi Dham Shravani Mela 2026 Rohtas : रोहतास के सासाराम स्थित प्रसिद्ध मां ताराचंडी धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई से श्रावणी मेले का शुभारंभ होगा. मेले की तैयारियों और विधि-व्यवस्था को लेकर सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और सदर एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Rohtas News : मेले की तैयारियों पर हुई समीक्षा
बैठक में श्रावणी मेले के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने मंदिर समिति के सदस्यों से समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा.
श्रद्धालुओं की सुविधा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता
सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए प्रशासन सभी आवश्यक इंतजाम करेगा. प्रवेश और निकास मार्गों पर भी विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि भीड़ का सुचारु संचालन हो सके.
मंदिर परिसर में रहेगा सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
प्रशासन ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
