रोहतास में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर नगर पंचायत सभागार में बैठक, 17 सितंबर से चलेगा अभियान

Sasaram News : सासाराम में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की तैयारी जोरों पर है. नगर पंचायत सभागार में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान के लिए श्रमदान, स्वच्छता रैली जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा हुई.

Sasaram News : स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर पंचायत सभागार में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया.

श्रमदान से लेकर स्वच्छता रैली तक होंगे कार्यक्रम

बैठक के दौरान स्वच्छता जागरूकता, श्रमदान, स्वच्छता रैली, जनभागीदारी और स्वच्छता शपथ सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी. सार्वजनिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई, कचरा पृथक्करण और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाने पर चर्चा हुई.

Also Read : रोहतास में तीन थानाध्यक्षों का तबादला, चेनारी-बिक्रमगंज और सासाराम मुफस्सिल की बदली जिम्मेदारी

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 'स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' की थीम पर 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

Also Read : गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय हुआ रोहतास का एनिकट क्षेत्र, शोभायात्रा के साथ स्थापित हुई गणेश प्रतिमा

नगर कर्मियों सहित विकास मित्र रहे मौजूद

बैठक में नगर कर्मी रामबाबू कुमार, चंद्रशेखर कुमार, योगेंद्र कुमार, बिपिन कुमार पांडेय, देवमुनि प्रसाद, जितेंद्र कुमार, भोला कुमार राम, आकांक्षा भारती, राजकुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, सभी विकास मित्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : सासाराम: बिक्रमगंज नगर का होगा विस्तार, 27 से बढ़कर कम से कम 35 हो सकते हैं वार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >