रोहतास: पॉल्ट्री फार्म में निकला जहरीला गेंहूमन, मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रोहतास के एक पॉल्ट्री फार्म में जहरीले कोबरा मिलने से अफरा-तफरी मच गई. फार्म संचालक की सूझबूझ और वन विभाग की टीम ने सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. बारिश के मौसम में ऐसे घटनाओं से बचने के लिए सावधानियां जरूरी हैं.

Rohtas News : नगर पंचायत क्षेत्र के एक पॉल्ट्री फार्म में सोमवार को जहरीले स्पेक्टेकल कोबरा (गेंहूमन) के निकलने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि फार्म संचालक की सूझबूझ और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. इस दौरान न किसी व्यक्ति को कोई नुकसान हुआ और न ही सर्प को क्षति पहुंची.

निरीक्षण के दौरान दिखा जहरीला कोबरा

पॉल्ट्री फार्म संचालक संतोष गुप्ता ने बताया कि वह रोज की तरह फार्म का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर फार्म के अंदर मौजूद एक वयस्क गेंहूमन सर्प पर पड़ी. उन्होंने घबराने या सर्प को मारने की बजाय तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी.

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा सर्प

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. ग्रीन वाइल्ड फाउंडेशन के संस्थापक शिवम कुमार ने प्रशिक्षित तरीके से सावधानीपूर्वक सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद कोबरा को प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

बारिश में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं

शिवम कुमार ने बताया कि वर्षा ऋतु में बिलों में पानी भर जाने और भोजन की तलाश के कारण सर्प अक्सर खेतों, घरों, गोदामों और पॉल्ट्री फार्म जैसे स्थानों तक पहुंच जाते हैं. ऐसे समय में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

सर्प दिखे तो खुद पकड़ने की न करें कोशिश

वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि सर्प दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें. सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें. अधिकारियों ने कहा कि सर्प पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और चूहों जैसे हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसलिए वन्यजीवों के संरक्षण में सभी का सहयोग जरूरी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >