समाजवाद के पुरोधा थे सिपाही राय : एलौन

राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को बीपी मंडल स्मृति संस्थान में समाजवादी नेता सिपाही राय की शोकसभा आयोजित हुई

फोटो-11- श्रद्धांजलि सभा में मौजूद राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्य.

सासाराम ग्रामीण.

राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को बीपी मंडल स्मृति संस्थान में समाजवादी नेता सिपाही राय की शोकसभा आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह व संचालन सत्यनारायण स्वामी ने किया. इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने सिपाही राय के चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि सिपाही राय समाजवाद के पुरोधा थे और जीवनभर मानवता व राष्ट्र सेवा में लगे रहे. समाजवादी आंदोलन के दौरान वे कई बार जेल गये. उन्होंने सामाजिक न्याय व बदलाव के लिए ढोंग-ढकोसला और अंधविश्वास के खिलाफ जीवन समर्पित किया. मौके पर लाल साहेब सिंह, जगरोपन सिंह, रामचंद्र ठाकुर, डीडी यादव, मृत्युंजय सिंह, कामता प्रसाद, लखन सिंह, श्री भगवान सिंह, निर्मल कुमार सिंह, रामनारायण सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, सत्यनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >