Sasaram News : (रविकांत पांडेय) डेहरी प्रखंड के बालवाटिका विद्यालय, मोहन बिगहा में मंगलवार की शाम प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन, शाखा डेहरी की ओर से आमसभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, बालवाटिका विद्यालय के निदेशक सह एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं डेहरी प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा तथा एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जगनारायण पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
इस अवसर पर बीईओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक चाहे निजी विद्यालय में हों या सरकारी विद्यालय में, उनका कर्तव्य केवल शिक्षा प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी समान हैं और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए.
शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान को सराहा
कार्यक्रम के दौरान बालवाटिका विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार शर्मा द्वारा बीईओ को पारंपरिक रूप से पगड़ी, अंगवस्त्र एवं शाही तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं बीईओ ने भी शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की.
शिक्षा की गुणवत्ता तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
बैठक में निजी विद्यालयों की समस्याओं, शिक्षा की गुणवत्ता तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए निजी विद्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम में एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Also Read : 29 को नोखा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान
