एआइसीयूइएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शशि रंजन शामिल

रोहतास महिला कॉलेज के लेखापाल को मिली राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी

रोहतास महिला कॉलेज के लेखापाल को मिली राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम के लेखापाल शशि रंजन को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. उन्हें अखिल भारतीय कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ (एआइसीयूइएफ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया है. उनके चयन से कॉलेज कर्मियों व शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है. महासंघ के महासचिव नारायण चंद्र साहा द्वारा जारी पत्र में शशि रंजन के चयन की आधिकारिक जानकारी दी गयी है. पत्र में उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, यह निर्णय महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिया गया. बैठक 16 व 17 फरवरी 2024 को डॉ रामप्रसन्न मुनि राम सिंह पीजी कॉलेज, सरायरासी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुई थी. इसमें देश के 18 राज्यों से करीब 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. इसी दौरान वर्ष 2024-27 के लिए नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. गौरतलब है कि शशि रंजन लंबे समय से कॉलेज कर्मियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं. उनके चयन को जिले के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है. कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने उम्मीद जतायी है कि उनके अनुभव का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारी हितों को मजबूत करने में मिलेगा. बधाई देने वालों में प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार राय, प्रो डॉ नवीन कुमार, पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ गुरुचरण सिंह, प्रो डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो डॉ सुधीर कुमार, प्रो डॉ सावित्री सिंह, डॉ अमरजीत कुमार, रूपेश श्रीवास्तव, मधु सिन्हा, अनंत कुमार सहित कई शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >