पुलिस को देख छत से कूदा आरोपित, टूटा पैर, तीन हथियार व गोली बरामद
SASARAM NEWS.अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में गुरुवार को आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करने गयी पुलिस को देख आरोपित छत से कूद गया. इस दौरान उसका पैर टूट गया . आरोपित की पहचान अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के सलेआ गांव निवासी पवन पाल के रूप में की गयी है.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदवनडीह में शादी में उपजे विवाद में चलायी थी गोली
सासाराम
ग्रामीण
. अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में गुरुवार को आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करने गयी पुलिस को देख आरोपित छत से कूद गया. इस दौरान उसका पैर टूट गया . आरोपित की पहचान अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के सलेआ गांव निवासी पवन पाल के रूप में की गयी है. आरोपित के पास से एक पिस्टल, दो कट्टा और एक गोली बरामद की गयी है. इसकी जानकारी सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के जगदवनडीह गांव में आयोजित शादी समारोह में आरोपित शामिल होने पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया. इसके अगले दिन बुधवार को उसने जगदवनडीह गांव निवासी संजय पाल के घर के सामने गोली चला दी और फरार हो गया. हालांकि, घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई. घटना के बाद संजय पाल द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की. जब पुलिस अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के सलेआ गांव स्थित आरोपित के घर पहुंची, तो पुलिस को देखते ही वह छत से कूद गया. उस समय उसके पास एक कट्टा और एक गोली लोड अवस्था में थी. छत से कूदने के कारण उसका पैर टूट गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के घर की तलाशी लेने पर एक और कट्टा व एक पिस्टल बरामद हुआ. घायल आरोपित का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है .