बिना पहचान पत्र एंट्री और घंटा-आधारित बुकिंग पर पूरी तरह रोक.

SASARAM NEWS.प्रकाश मैरेज हॉल प्रकरण के बाद प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. शनिवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार ने होटल और मैरेज हॉल संचालकों को कड़े निर्देश दिये.

होटल-मैरेज हॉल संचालकों को एसडीएम की चेतावनी, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई फोटो 27- होटल संचालकों के साथ बैठक करते अनुमंडलाधिकारी. प्रतिनिधि, बिक्रमगंज. प्रकाश मैरेज हॉल प्रकरण के बाद प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. शनिवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार ने होटल और मैरेज हॉल संचालकों को कड़े निर्देश दिये.एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से एंट्री दर्ज करना और आधार पहचान पत्र लेना जरूरी होगा. स्कूल-कॉलेज समय के दौरान घंटा-आधारित बुकिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी. सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखना अनिवार्य किया गया है. छात्र-छात्राओं के ठहरने की स्थिति में उनके आने का कारण भी रजिस्टर में दर्ज करना होगा. साथ ही फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने और घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया गया. एसडीएम ने यह भी कहा कि पुलिस जांच के दौरान पूरा सहयोग करना अनिवार्य होगा. बैठक में डीसीएलआर संतोष कुमार भी मौजूद रहे. प्रशासन के इस सख्त रुख से होटल और मैरेज हॉल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >