सासाराम में समाजसेवियों ने एसडीएम से की मुलाकात, लाइब्रेरी जीर्णोद्धार और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उठाया मुद्दा

सासाराम में समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी से मुलाकात की। लाइब्रेरी जीर्णोद्धार और शहर के विकास कार्यों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

Rohtas News : सासाराम शहर के समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी क्षितिज सिंह के नेतृत्व में सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा की.

शहीद निशान सिंह लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार पर जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने गौरक्षणी स्थित शहीद निशान सिंह लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार को लेकर जारी पत्र के लिए एसडीएम के प्रति आभार जताया. समाजसेवियों ने कहा कि लंबे समय से लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी. अब इस दिशा में पहल होने से छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन का माहौल मिलने की उम्मीद है.

शहर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने सासाराम शहर में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी एसडीएम के समक्ष रखी. समाजसेवियों ने कहा कि प्रतिमा युवाओं को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर देगी.

एसडीएम को स्वास्थ्य सेवा सम्मान से किया सम्मानित

मुलाकात के दौरान कुमार श्वेतांशु और क्षितिज सिंह ने अपने हाथों से स्वास्थ्य सेवा सम्मान देकर डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानित किया. समाजसेवियों ने उनके सासाराम कार्यकाल के दौरान जनहित के मामलों में मिले प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार जताया.

कटिहार डीडीसी बनने पर दी शुभकामनाएं

डॉ. नेहा कुमारी के कटिहार डीडीसी के रूप में स्थानांतरण पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नयी जिम्मेदारी में सफल कार्यकाल की कामना की.

मौके पर समाजसेवी प्रेमशंकर तिवारी, पुनीत पांडेय, पीयूष दुबे, मधु शंकर, नीरज पांडेय, शिवम और प्रज्वल परमार मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >