सासाराम में SBI का सिक्का मेला, तीन लाख रुपये के सिक्के बांटे; छोटे नोट-सिक्कों की किल्लत होगी दूर

भारतीय स्टेट बैंक ने सासाराम में मुद्रा विनिमय एवं सिक्का वितरण मेले का आयोजन किया, जिसमें आम जनता के बीच करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सिक्के वितरित किए गए।

Rohtas News : त्योहारों के दौरान आम लोगों को छोटे मूल्यवर्ग की मुद्रा आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की ओर से शनिवार को पोस्ट ऑफिस चौक बाजार परिसर में मुद्रा विनिमय एवं सिक्का वितरण मेले का आयोजन किया गया. भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस मेले में करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सिक्के आम लोगों के बीच वितरित किए गए.

20, 10 और 5 रुपये के सिक्कों का हुआ वितरण

मेले में लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार 20, 10 और 5 रुपये के सिक्के उपलब्ध कराए गए. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बाजार परिसर पहुंचे और सिक्कों का विनिमय एवं वितरण कराया. छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की उपलब्धता बढ़ने से दुकानदारों और ग्राहकों को रोजमर्रा के लेन-देन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

सिक्कों की किल्लत दूर करने की पहल

बाजार में अक्सर छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की कमी की शिकायत सामने आती है. ऐसे में बैंक की ओर से आयोजित इस मेले से दुकानदारों और आम ग्राहकों को राहत मिली. सिक्के उपलब्ध होने पर लोगों को छोटी राशि के भुगतान में परेशानी नहीं होगी. मेले के दौरान लोगों में भी बैंक की इस पहल को लेकर उत्साह देखा गया.

आरबीआई के निर्देश पर समय-समय पर आयोजन

बैंक अधिकारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-समय पर मुद्रा विनिमय और सिक्का वितरण मेले का आयोजन किया जाता है. इसका उद्देश्य आम जनता तक छोटे मूल्यवर्ग की मुद्रा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है. त्योहारों के दौरान छोटे सिक्कों की मांग बढ़ने को देखते हुए इस तरह के आयोजन का विशेष महत्व है.

बैंक अधिकारियों और कर्मियों ने संभाली व्यवस्था

मेले के आयोजन में शाखा के सेवा प्रबंधक संदीप कुमार, रोकड़ अधिकारी राजेश कुमार, संदेश और विजय कुमार समेत कर्मचारी शशिकांत कुमार, बृज लाल एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे. बैंक कर्मियों ने लोगों को सिक्कों के वितरण और विनिमय की प्रक्रिया में सहयोग किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >