सासाराम: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने निकाला आक्रोश मार्च

Sasaram News : राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सासाराम में एक बड़ा आक्रोश मार्च निकाला. समाज ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों पर विचार न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.

Sasaram News : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय स्वर्ण समाज के बैनर तले शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च की शुरुआत रौजा रोड स्थित बाल विकास मैदान से हुई. इसके बाद प्रभाकर मोड़, फजलगंज गैस एजेंसी, काली स्थान और करगहर मोड़ होते हुए मार्च पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचा. मार्च में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की तथा यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग की. यूजीसी की वेबसाइट पर संबंधित नियम को 'University Grants Commission (Promotion of Equity in Higher Educational Institutions) Regulations, 2026' के रूप में दर्ज किया गया है.

नियमों में बदलाव और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग

आक्रोश मार्च का नेतृत्व वीर सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी समाज के विरोध में नहीं है, बल्कि यूजीसी के नियमों में किए गए प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर है. आदित्य रितम सिंह ने कहा कि संगठन को आशंका है कि मौजूदा व्यवस्था से समाज में जातिगत विभाजन और मनमुटाव बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता, लेकिन आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके.

राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग

प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने, इसके कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने, राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन और आरक्षण नीति में बदलाव की मांग की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं पर सवर्ण समाज के मुद्दों पर अपेक्षित आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने आगामी चुनावों में अपनी नाराजगी जाहिर करने की भी बात कही.

Also Read : भभुआ पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण का एसपी ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

आक्रोश मार्च को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

आक्रोश मार्च को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. मार्च के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गयी.

Also Read : कैमूर में आधार बनवाना बना मुसीबत, एक कंप्यूटर पर 30-35 आवेदकों का ही हो रहा काम

ये लोग रहे शामिल

मौके पर करणी सेना के सासाराम प्रखंड अध्यक्ष बमबम सिंह, अंकित सिंह, बिट्टू सिंह, अंकित राठौर, चंदन सिंह, मेलू मिश्रा, छोटे बाबा, वीर सिंह, अंजन सिंह, वरुण सिंह, जन्ममेजय सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, राघवेंद्र, अंकित, मोनू सिन्हा, मोनू पांडेय, अमित सिंह उजैन, विकास सिंह, लड्डू सिंह, चिंटू सिंह समेत स्वर्ण समाज के अन्य लोग शामिल थे.

Also Read : चैनपुर में प्रारंभिक शिक्षकों की बैठक, 24 अक्टूबर को शिक्षक एकता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुनित कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >