आज का मौसम : रोहतास में भीषण गर्मी का कहर जारी, पारा 46 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Sasaram news : जिले में 18 जून को मौसम का मिजाज गर्म रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं,

Sasaram news : सासाराम से जितेन्द्र कुमार पासवान की रिपोर्ट. रोहतास जिले में 18 जून को मौसम का मिजाज गर्म रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी से विशेष राहत मिलने के आसार नहीं हैं. अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

लू जैसे हालात, दोपहर में सावधानी जरूरी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में फिलहाल लू जैसे हालात बने रह सकते हैं. हवा की गति सामान्य रहने के कारण उमस और गर्मी का असर अधिक महसूस होगा. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन वर्षा की संभावना बेहद कम है. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. चिकित्सकों ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने तथा अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की अपील की है.

मानसून पर टिकी निगाहें कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म मौसम के बीच किसान फसलों और पशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान दें. वहीं मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आगे चलकर तापमान में गिरावट और राहत मिल सकती है. फिलहाल 18 जून को रोहतास जिले में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >