sasaram news: रोहतास जिले के सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट. सासाराम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं.
प्रमुख मंदिरों की समय-सारणी बिंदुवार:
- मां तारा चंडी धाम मंदिर: इस प्रसिद्ध धाम का पट प्रतिदिन प्रातः 4.00 बजे खुलेगा. दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. वहीं प्रसाद वितरण दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक किया जायेगा.
- महावीर मंदिर गौरक्षणी: मंदिर का पट प्रातः 4.15 बजे खुलेगा और दोपहर 12.00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.
- प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव: इस ऐतिहासिक मंदिर का पट प्रातः 4.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक खुला रहेगा. यहाँ प्रसाद वितरण दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक किया जायेगा.
- सोमनाथ मंदिर: सोमनाथ मंदिर का पट प्रातः 4.00 बजे खुलेगा और रात्रि 9.00 बजे बंद होगा. यहाँ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक किया जायेगा.
- गायत्री मंदिर: मंदिर का पट प्रातः 4.00 बजे खुलेगा. दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6.30 बजे आयोजित की जायेगी तथा मंदिर का पट रात्रि 8.30 बजे बंद होगा.
