Sasaram news.पति से तंग आकर पत्नी ने की खुदकुशी

Sasaram news.कच्छवां थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका महिला की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के निवासी घुरउ राम की लगभग 25 वर्षीया पुत्री लीलावती कुमारी के रूप में हुई है.

नासरीगंज. कच्छवां थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका महिला की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के निवासी घुरउ राम की लगभग 25 वर्षीया पुत्री लीलावती कुमारी के रूप में हुई है. मृतका लीलावती कुमारी की शादी वर्ष 2021 में कच्छवां थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के निवासी डिप्टी राम उर्फ भूलेटन राम के लगभग 27 वर्षीय पुत्र टुडू राम से हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पीएसआइ शालू कुमारी व एएसआइ धर्मेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये. आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वारदात की जानकारी मिलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया. धीरे धीरे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता ने घटनास्थल पर पहुंच आरोपित पति के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. मृतका के पिता ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा हैं कि जब से मेरी पुत्री की शादी हुई है, तब से मेरा दामाद दहेज में सोने की चेन की मांग करता रहता था. दहेज में सोने की चेन नही मिलने पर मेरे पुत्री को मेरा दामाद हमेशा मारता-पीटता था. इससे परेशान होकर मेरी पुत्री ने यह कदम उठाया है. मृतका के मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से गुहार लगाया. अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के द्वारा थाने में आरोपित दामाद के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया हैं. पुलिस आरोपी पति के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. वही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >