Sasaram news : (सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट). श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं .
मंदिरों का समय सारणी
1. मां तारा चंडी धाम मंदिर: पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा . दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा . इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा .
2. प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव: पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा .
3. महावीर मंदिर गौरक्षणी: पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा . इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .
4 . सोमनाथ मंदिर: पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा .
5. गायत्री मंदिर: पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा . दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा . संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी तथा मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा .
6 . बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर तकिया: पट प्रातः 4:30 बजे खुलेगा और रात्रि 8:30 बजे बंद होगा . प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा . भजन किर्तन 6 से 8 बजे तक होगा .
