रोहतास के लहेरी पैक्स चुनाव पर रोक, मतदाता सूची विवाद से टली प्रक्रिया, अगले तारीख का इंतजार

Sasaram News: रोहतास जिले के कोचस प्रखंड स्थित लहेरी पैक्स का 17 जून को प्रस्तावित चुनाव मतदाता सूची विवाद के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

Sasaram News: (रमेश कुमार पाण्डेय) रोहतास के कोचस प्रखंड के लहेरी पैक्स में 17 जून को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग प्राधिकार द्वारा 4 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई है.

मतदाता सूची विवाद बना वजह

जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव स्थगित करने का मुख्य कारण मतदाता सूची में उत्पन्न विवाद बताया गया है. प्रशासन का कहना है कि जब तक मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों का निष्पादन नहीं हो जाता, तब तक निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है.

प्रत्याशियों को दी जाएगी सूचना

बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि चुनाव स्थगन से संबंधित अधिसूचना की जानकारी सभी संभावित प्रत्याशियों को दे दी जाएगी, ताकि वे आगे की प्रक्रिया से अवगत रह सकें.

नामांकन प्रक्रिया थी शुरू होने वाली

गौरतलब है कि लहेरी पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 5 और 6 जून निर्धारित की गई थी, जबकि मतदान 17 जून को प्रस्तावित था. चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखा जा रहा था और वे जनसंपर्क अभियान में भी जुटे हुए थे.

स्थगन से बढ़ी असमंजस की स्थिति

चुनाव स्थगित होने के बाद अब प्रत्याशियों और स्थानीय लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. सभी की नजर अब राज्य चुनाव आयोग के अगले निर्देश पर टिकी है, जिसके बाद ही चुनाव की नई तिथि घोषित की जाएगी.

Also Read: रोहतास में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अब नहीं चलेगी मनमानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >