नोखा के लिए गौरव का पल, शिवनारायण झा को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, रंगकर्मियों में खुशी की लहर

Sasaram News : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 के लिए शिवनारायण झा 'कुणाल' का चयन, रंगकर्मियों में खुशी की लहर.

रोहतास (Sasaram) के नोखा से रंजन कुमार की रिपोर्ट
Sasaram News : प्रख्यात नाटककार एवं रंगनिर्देशक शिवनारायण झा (कुणाल) का चयन प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 के लिए होने पर नोखा सहित पूरे जिले के रंगकर्मियों और कलाकारों में खुशी की लहर है. उनकी उत्कृष्ट नाट्य कृतियों और रंगमंच के क्षेत्र में लंबे समय से दिए जा रहे योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. नोखा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भंगिमा नाट्य संस्था के अभिनेता प्रेम मिश्रा ने कुणाल को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी वर्षों की साधना, समर्पण और सृजनात्मक प्रतिभा का परिणाम है.

कला, संस्कृति और रंगमंच के प्रति समर्पण का मिला बड़ा पुरस्कार

उन्होंने बताया कि कुणाल के निर्देशन में मंचित ‘रुक्मिणी हरण’ नाटक में अभिनय करना उनके लिए गौरव की बात रही है. प्रेम मिश्रा ने कहा कि कुणाल युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके मार्गदर्शन में अनेक कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला है. रंगकर्मियों का कहना है कि कुणाल के नेतृत्व में प्रस्तुत कई नाटकों ने कला और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनका राष्ट्रीय सम्मान न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारतीय रंगमंच जगत के लिए गर्व का विषय है. यह उपलब्धि नई पीढ़ी के कलाकारों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी.

Also Read : नालंदा में छह साल में 1,994 मौतें, अंधेरे में खड़े ट्रक-ट्रैक्टर बन रहे जानलेवा, दोपहिया चालक सबसे ज्यादा प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >