सासाराम सदर अस्पताल : सोमवार को ओपीडी, ट्राॅमा सेंटर और मातृ शिशु अस्पताल में तैनात रहेंगे ये डॉक्टर, देखें पूरी सूची

Sasaram news: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल में सोमवार को विभिन्न विभागों में मुस्तैद रहने वाले चिकित्सकों का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है.

sasaram News:रोहतास जिला के सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट. रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल में सोमवार को विभिन्न विभागों में मुस्तैद रहने वाले चिकित्सकों का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. इस व्यवस्था से अस्पताल आने वाले मरीजों को अपने संबंधित रोगों के विशेषज्ञों से इलाज कराने में सहूलियत होगी और उन्हें डॉक्टरों की उपलब्धता की सटीक जानकारी रहेगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार जनरल ओपीडी, चौबीसों घंटे चलने वाले ट्राॅमा सेंटर और मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) में अलग-अलग शिफ्टों के लिए डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गयी है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सीय लाभ मिल सके.

जेनरल ओपीडी (सामान्य बाह्य रोगी विभाग)

  • जेनरल फिजिशियन: डॉ मनीष कुमार एवं डॉ संजय कुमार
  • हड्डी रोग विभाग: डॉ प्रवीण कुमार
  • एनसीडी सेल: डॉ अंशु कृतिवास एवं डॉ जाहीद अख्तर
  • आंख रोग विभाग: डॉ प्रवीण कुमार सिंह
  • दंत रोग विभाग: डॉ नुरेश आलम
  • टीबी विभाग: कन्हाई महतो

ट्राॅमा सेंटर (शिफ्ट के अनुसार तैनाती)

  • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: डॉ विनीत कुमार आनंद
  • दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक: डॉ राजेश कुमार चौधरी
  • रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक: डॉ सिद्धार्थ राज सिंह

मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच)

  • ओपीडी (सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक): डॉ नूतन
  • एसएनसीयू, एनआरसी व पीडिया वार्ड (सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक): डॉ ज्योति बराक
  • एसएनसीयू, एनआरसी व पीडिया वार्ड (दोपहर 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक): डॉ रविकांत कुमार भारती
  • एसएनसीयू, एनआरसी व पीडिया वार्ड (रात 08:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक): डॉ सोनम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >