रोहतास में ट्यूशन गई छात्रा का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sasaram News: रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में एक छात्रा का शव आहर में मिलने से सनसनी फैल गई. शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है.

Sasaram News:(मनोज कुमार सिंह) रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में गुरुवार की देर शाम एक छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव गांव के बाहर स्थित आहर में मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

ट्यूशन के लिए निकली थी छात्रा

मृतका की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. वह मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से पास हुई थी. परिजनों के अनुसार वह बुधवार सुबह ट्यूशन पढ़ने गई थी. वह कोआथ में राजू सर के यहां पढ़ती थी.रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए.परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए.

आहर में मिला शव

गुरुवार देर शाम गांव के बाहर आहर में एक लड़की का शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची मां और भाई ने शव की पहचान की. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

हत्या की आशंका

मृतका के भाई ने बताया कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं. एक आंख फूटी हुई थी. कई दांत भी टूटे हुए थे.शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले हैं. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. हालांकि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही दावथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी और बिक्रमगंज एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया.

हर एंगल से जांच

पुलिस कोचिंग संस्थान की भी जांच कर रही है. साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ की जा रही है. मृतका की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना कैसे हुई. किसने इस वारदात को अंजाम दिया, इसकी भी जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >