सासाराम डीएम का निर्देश, पुराने नीलामपत्र मामलों का प्राथमिकता से करें निपटारा

सासाराम डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने नीलामपत्र वादों के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और रजिस्टर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

Sasaram DM Deepak Kumar Mishra : सासाराम सदर. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने लंबे समय से लंबित नीलामपत्र वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों से पुराने मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही लोक मांग की वसूली में तेजी लाने और सभी संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया.

कलेक्ट्रेट में लंबित नीलामपत्र मामलों की हुई समीक्षा

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने नीलामपत्र वादों से जुड़े मांग और वसूली की प्रगति, लंबित मामलों, ऑनलाइन अभिलेखों के अद्यतन और रजिस्टरों के संधारण की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी रखें और अगली कार्रवाई में अनावश्यक देरी न हो.

Sasaram DM ने कानून के अनुसार कार्रवाई का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914 और इसके तहत लागू नियमों के अनुरूप सभी मामलों में कार्रवाई की जाए. पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को अलग से चिह्नित कर उनकी प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए, ताकि मामलों का निष्पादन जल्द किया जा सके.

सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश

बैठक में डीएम ने नीलामपत्र वादों से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन दर्ज और नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया. इसमें प्रमाण पत्र, मांग विवरण, नोटिस, तामिला, आपत्ति, आदेश और वसूली से संबंधित सभी विवरण शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और भौतिक अभिलेखों में पूरी तरह समानता होनी चाहिए. किसी भी तरह की विसंगति मिलने पर नियमानुसार सत्यापन कर उसे तुरंत सुधारा जाए.

रजिस्टर-9-10 को नियमित अपडेट रखने पर जोर

Sasaram DM Deepak Kumar Mishra ने रजिस्टर-9 और रजिस्टर-10 के संधारण की भी समीक्षा की. उन्होंने दोनों रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया. रजिस्टर में दर्ज मांग, वसूली और लंबित राशि का संबंधित नीलामपत्र वादों से नियमित मिलान करने को कहा गया.

पुराने मामलों को चिह्नित कर वसूली में लाएं तेजी

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में वसूली की कार्रवाई आवश्यक है, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेजी लाई जाए. संबंधित पक्षकारों को आवश्यक नोटिस की विधिवत तामिला कराई जाए. प्राप्त आपत्ति और दावों की नियमानुसार सुनवाई के बाद सक्षम पदाधिकारी से विधिसम्मत आदेश पारित कराया जाए.

पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन पर डीएम का जोर

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक मांग की वसूली के दौरान सभी कानूनी प्रावधानों और संबंधित पक्षकारों के अधिकारों का पूरा पालन किया जाए. मामलों का निष्पादन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए. बैठक में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, नीलामपत्र वाद के प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. प्रभारी पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को मामलों की अद्यतन स्थिति और लंबित वादों की जानकारी दी.

ALSO READ : रोहतास: काव नदी में उफान से दर्जनों गांवों की फसल डूबी, प्रशासन अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >