सासाराम : DAV स्कूल में छात्र परिषद का गठन, अर्पित बने प्रधान छात्र और रश्मि को मिली प्रधान छात्रा की जिम्मेदारी

डीएवी पब्लिक स्कूल सेमरा में छात्र परिषद का गठन हुआ। अर्पित सिंह और रश्मि कुमारी को प्रधान छात्र-छात्रा के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

डीएवी पब्लिक स्कूल, सेमरा में छात्र परिषद का गठन किया गया. समारोह में नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज अलंकृत कर उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. इस दौरान छात्र नेताओं ने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का संकल्प लिया.

प्राचार्या ने बैज अलंकृत कर दी शुभकामनाएं

विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्राचार्या श्रीमती प्रमिला सिंह ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज अलंकृत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

छात्र परिषद विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सेतु

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रमिला सिंह ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच महत्वपूर्ण सेतु का काम करती है. परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, समयनिष्ठा और उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है.

पद के साथ आचरण की जिम्मेदारी भी जरूरी

प्राचार्या ने कहा कि छात्र पदाधिकारियों की जिम्मेदारी केवल पद संभालने तक सीमित नहीं है. उन्हें अपने व्यवहार और आचरण से अन्य विद्यार्थियों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना होगा. उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से निष्पक्षता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया.

अर्पित बने प्रधान छात्र, रश्मि को मिली प्रधान छात्रा की जिम्मेदारी

विद्यालय के प्रधान छात्र के रूप में कक्षा 11 वाणिज्य के अर्पित सिंह और प्रधान छात्रा के रूप में कक्षा 11 विज्ञान की रश्मि कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी. सह-शैक्षणिक गतिविधियों के समग्र कप्तान का दायित्व कक्षा 11 वाणिज्य की जानवी कुमारी को दिया गया. वहीं, क्रीड़ा गतिविधियों के समग्र कप्तान की जिम्मेदारी कक्षा 11 विज्ञान के अनुशम कुमार राय को मिली.

चारों सदनों में भी चुने गये छात्र प्रतिनिधि

द्रोणाचार्य सदन के कप्तान सगुन सिंह, उप कप्तान सिद्धार्थ शौर्य, सह-शैक्षणिक कप्तान अर्चना कुमारी और क्रीड़ा कप्तान प्रतीक सिंह बनाये गये. अगस्त्य सदन की कप्तान नैना कुमारी, उप कप्तान अनुज कुमार, सह-शैक्षणिक कप्तान सोनल गुप्ता और क्रीड़ा कप्तान मिसबह खान बनीं.

वशिष्ठ और परशुराम सदन में भी मिली जिम्मेदारी

वशिष्ठ सदन की कप्तान माही गुप्ता, उप कप्तान जीतांक शाह, सह-शैक्षणिक कप्तान रियांशु कुमारी और क्रीड़ा कप्तान तनमय कुमार को जिम्मेदारी दी गयी. वहीं, परशुराम सदन की कप्तान विजयलक्ष्मी, उप कप्तान मोनिका कुमारी, सह-शैक्षणिक कप्तान आर्या तिवारी और क्रीड़ा कप्तान आरुष कुमार बनाए गये.

करतल ध्वनि से हुआ नवगठित परिषद का स्वागत

समारोह के दौरान नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों का छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया. विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि नयी छात्र परिषद अनुशासन, नेतृत्व कौशल और सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय की गतिविधियों को नयी ऊंचाई देगी. परिषद के सदस्य अन्य विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व और जिम्मेदारी की मिसाल कायम करेंगे.

ALSO READ : सासाराम में तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे NCC कैडेट, हर घर तिरंगा अभियान में दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >