रोहतास: तिलौथू के सरस्वती विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय पूर्व छात्र कार्यशाला शुरू, संस्कार, स्वदेशी और समाज सेवा का दिया संदेश

तिलौथू के सरस्वती विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय पूर्व छात्र कार्यशाला आयोजित। संस्कार, संस्कृति और स्वदेशी अपनाने पर दिया गया विशेष जोर।

Rohtas News : स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को विभाग स्तरीय पूर्व छात्र कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, विभाग निरीक्षक धरणिकांत पांडेय, पूर्व छात्र प्रांत सहसंयोजक अभिषेक पांडेय, प्रांत टोली सदस्य शिवम राज और रोहतास विभाग के पूर्व छात्र प्रमुख ताराकांत दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में रोहतास विभाग के 15 विद्यालयों के पूर्व छात्र और प्रधानाचार्य शामिल हुए.

पूर्व छात्रों को समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन अभिषेक पांडेय ने किया, जबकि द्वितीय सत्र में शिवम राज ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की. क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने वैचारिक प्रबोधन सत्र में संस्कार, भारतीय संस्कृति, स्वदेशी आचरण और समाज सेवा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पूर्व छात्रों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

कौशल विकास पर भी दिया जोर

ख्याली राम ने कहा कि पूर्व छात्रों को सिलाई, कंप्यूटर और अन्य कौशल आधारित प्रशिक्षण से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और समाज को लौटाने की भावना प्रत्येक व्यक्ति में होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने "देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें" का संदेश भी दिया.

70 प्रतिभागियों की रही सहभागिता

कार्यशाला में करीब 70 पूर्व छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के आचार्य उपेंद्र पाठक, प्रतिभा कुमारी, अनुप्रिया भारती, मीनाक्षी कुमारी, सिमी कुमारी, रमेश पांडेय, धनंजय वर्मा, विकास मिश्रा, रविंद्र प्रसाद, शिवम, अखिलेश सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहयोग किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सराहना प्राप्त की.

वंदे मातरम् के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन विद्यालय की पूर्व छात्रा विष्णु प्रिया द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ. अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >