चंदनपुरा पंचायत से आकांक्षी प्रखंड संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार आकांक्षी प्रखंड तिलौथू में बुधवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

बीडीओ ने सभी कर्मियों से छह सूचकांकों पर निष्ठापूर्वक काम करने की अपील की 14 अप्रैल 2026 तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी फोटो-3 – आकांक्षी प्रखंड संपूर्णता अभियान का शुभारंभ करतीं बीडीओ व अन्य. प्रतिनिधि, तिलौथू नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार आकांक्षी प्रखंड तिलौथू में बुधवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ चंदनपुरा आंगनबाड़ी केंद्र सं-33 पर किया गया. सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन, बीडीओ अंकिता जैन, चंदनपुरा पंचायत की मुखिया रेणू देवी, पीरामल डिवीजन हेड कुमार अभिषेक व पीरामल जिला प्रबंधक पल्लवी बोस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, जिला मॉनीटरिंग अधिकारी अमित कुमार, पीरामल जिला हेड अर्जुन गोस्वामी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), बीसीएम निक्की कुमारी आदि शामिल थे. बीडीओ ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा व कृषि क्षेत्र से जुड़े छह सूचकांकों को 14 अप्रैल 2026 तक शत-प्रतिशत पूरा करना लक्ष्य है. प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व कर्मियों ने आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य हासिल करने की शपथ ली और सहयोग की अपेक्षा जतायी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >