सासाराम के उत्तरी बरांव में लगा सहयोग शिविर, डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं और त्वरित समाधान का दिया निर्देश

Sasaram News : नोखा प्रखंड के उत्तरी बरांव में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के तहत आयोजित सहयोग शिविर में डीडीसी आकांक्षा आनंद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. 42 मामलों पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

Sasaram News : नोखा प्रखंड के उत्तरी बरांव पंचायत सरकार भवन परिसर में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन डीडीसी आकांक्षा आनंद, बीडीओ शेफाली, उत्तरी बरांव की मुखिया हीना देवी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह हथिनी पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह, कुरी पंचायत के मुखिया दीनानाथ राय और मुखिया प्रतिनिधि बब्लू कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और वंदे मातरम के साथ हुई.

विभिन्न विभागों से जुड़े 42 मामले पहुंचे

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं और समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. शिविर में कुल 42 मामले प्राप्त हुए. डीडीसी आकांक्षा आनंद ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और एक-एक कर उनकी फरियाद जानी. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.

Also Read : सासाराम: नगर निगम चुनाव में जन सुराज की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, वार्ड से मेयर तक बढ़ी हलचल

आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश

डीडीसी आकांक्षा आनंद ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे. ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड और जिला कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए पंचायत स्तर पर ही समाधान की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को महज कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी जांच कर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम हैं.

Also Read : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ 2026 का समापन, नव प्रवेशी छात्रों को दी गयी शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

पंचायत परिसर में किया गया पौधरोपण

कार्यक्रम के बाद डीडीसी आकांक्षा आनंद, बीडीओ शेफाली और मुखिया हीना देवी ने पंचायत परिसर में पौधरोपण किया. डीडीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है. प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए.

डीडीसी आकांक्षा आनंद का स्वागत करते स्थानीय प्रतिनिधि

बीडीओ शेफाली ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और स्थानीय स्तर पर समाधान का प्रभावी माध्यम है. प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन शिविर में उपलब्ध कराएं, ताकि मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

डीडीसी को पौधा और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, मुखिया हीना देवी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह हथिनी पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह, कुरी पंचायत के मुखिया दीनानाथ राय और उत्तरी बरांव मुखिया प्रतिनिधि बब्लू कुमार गुप्ता ने डीडीसी आकांक्षा आनंद को पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

पौधरोपण करती डीडीसी आकांक्षा आनंद, बीडीओ शेफाली व मुखिया हीना देवी

शिविर में अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read : गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, शादी के सात माह बाद उजड़ा सुहाग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >