सुंदरगंज में मिला रसल वाइपर सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
SASARAM NEWS.रोहतास प्रखंड की बकनौरा पंचायत के सुंदरगंज ग्राम में सोमवार के दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक गौशाला में एशिया का सबसे विषैला सांप रसल वाइपर देखा गया.
सुंदरगंज में मिला रसल वाइपर सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
सांप की लंबाई लगभग चार फीट आंकी गयी
अकबरपुर.
रोहतास प्रखंड की बकनौरा पंचायत के सुंदरगंज ग्राम में सोमवार के दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक गौशाला में एशिया का सबसे विषैला सांप रसल वाइपर देखा गया.गोशाला के मालिक पंडित घनश्याम मिश्रा गायों की सेवा के लिए अंदर गये, तभी उनकी नजर गोशाला के एक कोने में बैठे खतरनाक सांप पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल रोहतास रेंज कार्यालय को सूचना दी.सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और फॉरेस्टर आदर्श कुमार के नेतृत्व में कर्मियों को मौके पर भेजा गया. टीम ने तत्परता दिखाते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया.वन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू किया गया सांप रसल वाइपर प्रजाति का था, जिसे भारत और एशिया के सबसे विषैले और खतरनाक सांपों में गिना जाता है. फॉरेस्टर ने बताया कि सांप की लंबाई लगभग चार फीट आंकी गयी. यह प्रजाति बेहद फुर्तीली होती है और करीब चार से पांच फीट तक छलांग लगाने में सक्षम होती है, जिससे इसका खतरा और बढ़ जाता है.रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया. इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक, वन प्रमंडल रोहतास ने लोगों से अपील की कि इस तरह के विषैले जीव दिखने पर घबराएं नहीं और न ही खुद से पकड़ने या मारने का प्रयास करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.