डेहरी व सोन नगर स्टेशन से आरपीएफ ने 130 लीटर शराब बरामद की

SASARAM NEWS.डेहरी ऑन सोन और सोन नगर स्टेशन से आरपीएफ ने लावारिस स्थिति में कुल 140 लीटर देसी शराब जब्त की है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि गुरुवार की शाम डेहरी ऑन सोन स्टेशन से 90 लीटर और शुक्रवार को सोन नगर स्टेशन से 40 लीटर देसी शराब बरामद की गयी.

डालमियानगर.

डेहरी ऑन सोन और सोन नगर स्टेशन से आरपीएफ ने लावारिस स्थिति में कुल 140 लीटर देसी शराब जब्त की है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि गुरुवार की शाम डेहरी ऑन सोन स्टेशन से 90 लीटर और शुक्रवार को सोन नगर स्टेशन से 40 लीटर देसी शराब बरामद की गयी.उन्होंने बताया कि गुरुवार को आरपीएफ और सीपीडीएस गया की टीम अपराध नियंत्रण को लेकर डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के पश्चिमी फुट ओवरब्रिज के नीचे लावारिस स्थिति में तीन जुट के बोरे दिखाई दिये. जांच करने पर बोरे से रॉयल झारखंड डीलक्स मसालेदार देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 90 लीटर थी.वहीं शनिवार को सोन नगर स्टेशन में गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 के पश्चिम झाड़ी के पास लावारिस स्थिति में दो बोरे मिले. जांच में 156 पीस टनाका व छबीली मसालेदार देसी शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा लगभग 40 लीटर थी.जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार, सोमनाथ राम, आरक्षी सर्वोदय पासवान, नारायण कुमार, शैलेश कुमार और सीपीडीएस गया के उप निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षी राजू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >