‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ में रोहतास बिहार में तीसरे स्थान पर, 70% लक्ष्य पूरा

एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान में रोहतास जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। जानें जिले की उपलब्धि और पौधरोपण के आंकड़े।

Rohtas News : ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधरोपण में रोहतास जिले ने बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है. 24 अगस्त तक जारी राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार जिले को 1,98,237 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 1,38,955 पौधे लगाए जा चुके हैं. इस तरह जिले ने निर्धारित लक्ष्य का 70.10 प्रतिशत पूरा कर लिया है. वहीं, पूरे बिहार में पौधरोपण की औसत उपलब्धि 23.74 प्रतिशत है.

2563 स्कूलों ने अभियान में लिया हिस्सा

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अभियान में जिले के 2563 स्कूलों ने भागीदारी की. इन स्कूलों में 2,51,935 छात्र-छात्राओं और 9004 शिक्षकों समेत कुल 2,60,939 प्रतिभागियों ने पौधरोपण किया. स्कूलों की सक्रिय भागीदारी से जिले में अभियान को गति मिली है और निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले पौधरोपण की उपलब्धि राज्य के औसत से काफी बेहतर रही है.

जमुई पहले और वैशाली दूसरे स्थान पर

राज्य स्तर पर जमुई 114.40 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहले स्थान पर है. वहीं वैशाली ने 92.39 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया है. रोहतास 70.10 प्रतिशत उपलब्धि के साथ तीसरे स्थान पर है. जिले की यह उपलब्धि बड़े जिलों की तुलना में भी बेहतर रही है.

पटना और गया जैसे जिले काफी पीछे

रिपोर्ट के अनुसार पटना, गया और पश्चिमी चंपारण जैसे बड़े जिलों में अभी करीब छह प्रतिशत के आसपास ही पौधरोपण हो सका है. ऐसे में रोहतास की 70.10 प्रतिशत उपलब्धि राज्य के औसत 23.74 प्रतिशत से करीब तीन गुना है. इससे जिले की स्कूलों में अभियान के प्रति सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

डीपीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौधरोपण के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना है. स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी से बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.

शेष लक्ष्य पूरा करने की अपील

डीपीओ ने सभी स्कूलों से पौधरोपण के शेष लक्ष्य को भी जल्द पूरा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास और स्कूलों की सक्रिय भागीदारी से रोहतास की उपलब्धि को और बेहतर किया जा सकता है. जिले की कोशिश राज्य स्तर पर तीसरे स्थान से आगे बढ़ते हुए पहले स्थान की ओर पहुंचने की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >