लीड पेज…परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण में रोहतास का राज्य में दूसरा स्थान

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए जारी पंजीकरण अभियान में रोहतास जिले ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया

जिले के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर कराया पंजीकरण

लक्ष्य के मुकाबले 63.07 प्रतिशत उपलब्धि, जिला चमका

फोटो-6- जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ”परीक्षा पे चर्चा 2026” के लिए जारी पंजीकरण अभियान में रोहतास जिले ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 03 जनवरी 2026 तक जिले से बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने डिस्कशन ऑन एग्जामिनेशन 2026 पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. इससे जिले की सहभागिता राज्य में सबसे मजबूत जिलों में दर्ज की गयी है. डाटा के मुताबिक, रोहतास जिले को कुल 1,65,627 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके मुकाबले 96,091 छात्रों, 8,264 शिक्षकों और 106 अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है. इस तरह कुल 1,04,461 प्रतिभागी इस अभियान से जुड़े हैं, जो लक्ष्य का 63.07 प्रतिशत है.

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के दम पर रोहतास पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर शेखपुरा जिला 84.03 प्रतिशत उपलब्धि के साथ रहा. राज्यस्तर पर जारी सूची में वैशाली तीसरे स्थान पर है. वहीं, कई जिलों की सहभागिता 20 प्रतिशत से भी कम रही है. रोहतास का यह प्रदर्शन जिले में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और परीक्षा के तनाव को कम करने की दिशा में हो रहे सकारात्मक प्रयासों का संकेत माना जा रहा है.

हमारा लक्ष्य प्रथम स्थान पर आना है: डीइओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संपूर्ण बिहार में रोहतास जिला पंजीकरण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. लेकिन, हमारा लक्ष्य प्रथम स्थान पर आना है. उन्होंने शेष लक्षित प्रतिभागियों से भी पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ उठा सकें. उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव कम करने, बेहतर तैयारी और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है. इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने जिले के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >