शिवसागर में रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप की बैठक,संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

शिवसागर में रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप की बैठक में सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद पर गहन चर्चा हुई. संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मंथन किया गया.

गेट-टुगेदर सह संगठनात्मक बैठक में सामाजिक मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

शिवसागर के अतिथि उत्सव महल में रविवार को रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप के तत्वावधान में गेट-टुगेदर सह संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा रहे. बैठक का संचालन शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह तथा सत्येंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक क्षेत्र में उसकी भूमिका को लेकर अपने विचार रखे.

सामाजिक सरोकारों को लेकर आगे भी सक्रिय रहेगा संगठन

वक्ताओं ने कहा कि रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहा है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को सहयोग देने के साथ जरूरतमंदों की मदद तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आगे भी अपनी भूमिका निभायेगा. बैठक में संगठन को पंचायत और प्रखंड स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया.

सोनहर पैक्स अध्यक्ष ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक के दौरान सोनहर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ने भी रोहतास प्रोग्रेसिव कॉरपोरेशन ग्रुप के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही. उन्होंने संगठन के सामाजिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

बड़ी संख्या में सदस्य और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में ग्रुप के सचिव मनीष कुमार, सत्येंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, सुधीर कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, हरिहर सिंह, रमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, बेलिस्टर सिंह, अनिल कुमार सिंह, भीम महतो, धनंजय सिंह, कामिंदर सिंह, पंकज कुमार, मधुप कुमार सिंह, राकेश कुमार, विकास कुमार, अरुण सिंह, संजय कुमार, अखिलेश कुशवाहा, धन्जी कुमार, अजय कुमार, घनन्जय कुशवाहा, उमेश सिंह, बृजेश कुमार, शंभू सिंह, अमन कुमार मेहता, विजय कुमार सिंह, अनुभव कुमार, रामप्रवेश सिंह, सुखदेव कुमार व अमरेंद्र कुमार समेत प्रखंड के कई सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार

"I am Sujeet Kumar, a journalist with over a year and a half of experience at Prabhat Khabar. Alongside my active career in journalism, I am pursuing a Master of Arts in Journalism and Mass Communication (MAJMC). My core journalistic expertise lies in reporting on local issues, public grievances, and matters of social concern."

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >