रोहतास में नहर में मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र के आरा मुख्य कैनाल के समानांतर स्थित नहर में सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी.

Rohtas News: (डेहरी से मनोज उपाध्याय) नगर थाना क्षेत्र के आरा मुख्य कैनाल के समानांतर स्थित नहर में सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी. जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई.

नहर में मिला अज्ञात शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव काफी देर से पानी में पड़ा हुआ प्रतीत हो रहा था. मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

इलाके में तरह तरह की चर्चाएं

प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Also Read: Aurangabad News: औरंगाबाद में भीषण चोरी, दो घरों से लाखों के जेवर और नगदी उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >