रोहतास में आंधी-पानी का कहर, रातभर ठप रही बिजली, सड़कों पर गिरे पेड़

जिले में बीती रात अचानक आए तेज आंधी-पानी ने नगर पंचायत क्षेत्र सहित प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ सड़क पर गिर गए.

Rohtas News: (चेनारी से संदेश जायसवाल) जिले में बीती रात अचानक आए तेज आंधी-पानी ने नगर पंचायत क्षेत्र सहित प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया. वहीं बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त होने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही.

आंधी पानी में रात भर गुल रही बिजली

आंधी इतनी तेज थी कि लोगों को रातभर भय और परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घरों की टीन और छप्पर उड़ गए, जबकि जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई. राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

सड़कों पर गिरे पेड़ को हटाने में जुटी प्रशासन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी. गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई. सुबह होते ही बिजली विभाग एवं नगर पंचायत की टीम क्षतिग्रस्त तारों और गिरे पेड़ों को हटाने में जुट गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द बिजली बहाल करने तथा सड़कों की सफाई कराने की मांग की है.

Also Read: कैमूर में तेज आंधी और वज्रपात का कहर, 4 लोगों की गई जान, कई घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >