Rohtas News: (कोचस से रमेश कुमार पाण्डेय) कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम रोड स्थित वैष्णो लॉज के समीप से स्कॉर्पियो चोरी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है. इस घटना में संलिप्त अपराधी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इस घटना से सहमें उनके परिवार के सभी सदस्य डर के साये में जी रहे हैं.
पीड़ित परिजनों में डर का माहौल
पीड़ित फुल्ली गांव निवासी श्रीमन नारायण पाण्डेय के पुत्र विवेक कुमार पाण्डेय के अनुसार घटना के बाद से पूरा परिवार डर से सहमा हुआ है. वह और उसके परिवार के किसी सदस्यों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. फिर भी इस तरह की घटना परिजनों के समझ से बाहर है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित करते हुए घटना के उद्भेदन करने की बात कही थी.
48 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग
लेकिन, पुलिस की उदासीनता के कारण घटना के 48 घंटे बाद भी स्कोर्पियो चोरी कांड का उद्भेदन नहीं हो सका. इस संबंध में सदर एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि स्कॉर्पियो चोरी मामले के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. शीघ्र ही इसका खुलासा किया जायेगा.
Also Read: Gaya News: गया में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति की हालत गंभीर
