नगर पर्षद ने सड़क और नाली निर्माण के लिए की मापी, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

शहर के न्यू एरिया मोड़ से लेकर बीएसएनएल मोड़ स्थित न्यू बिल्डिंग तक सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित स्वीकृत योजना की मापी का कार्य कराया गया.

Rohtas News: (सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) शहर के न्यू एरिया मोड़ से लेकर बीएसएनएल मोड़ स्थित न्यू बिल्डिंग तक सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित स्वीकृत योजना की मापी का कार्य कराया गया. इस दौरान नगर निगम की टीम ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया और आवश्यक मापी की प्रक्रिया पूरी की.

लंबे समय से बनी हुई थी समस्या

मापी कार्य के दौरान स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया क्योंकि लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क एवं जल निकासी की समस्या बनी हुई थी. इस अवसर पर नगर निगम की मेयर काजल कुमारी मौजूद रहीं तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया.

जलजमाव से मिलेगी राहत

वहीं, वार्ड पार्षद सुकांति देवी सहित अन्य पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, मुहल्लावासी एवं नगर निगम की टीम भी उपस्थित रही. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जतायी कि सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलजमाव और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी. नगर निगम की ओर से बताया गया कि मापी के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा.

नगर पर्षद ने की तैयारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर नगर पर्षद प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में काम शुरू किया गया है.

Also Read: प्रमोद संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष और शारदानंद सचिव मनोनीत…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >