बकरीद को लेकर इंद्रपुरी थाना में शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी

Rohtas News: जिले के इंद्रपुरी थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर रखने की बात कही.

Rohtas News (रविकांत पांडेय की रिपोर्ट): बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को इंद्रपुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें मोहर्रम कमेटी, पूजा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने की.

सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि खुले अथवा सार्वजनिक स्थानों पर बली और वध की अनुमति नहीं होगी. पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया.

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पुलिस गश्ती

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जायेगी. सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने की भी अपील की गयी.

प्रशासन को सहयोग का भरोसा

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने का भरोसा दिलाया. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष विदा चंद्रवंशी, भाजपा नेता सह डेहरी प्रखंड 20 सूत्री सदस्य आनंद कुमार पांडेय, सरपंच संजय सिंह, पारस चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: रोहतास में 1 जून से शुरू होगा ‘कमाल का कैम्प’, कमजोर बच्चों को सिखाई जाएगी भाषा और गणित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >