नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर रोहतास बिहार में अव्वल, सभी 2693 स्कूलों का पंजीयन पूरा

नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर पंजीयन के मामले में रोहतास जिला बिहार में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिले के सभी 2693 स्कूलों का पंजीयन कार्य पूरा हो चुका है।

Rohtas News : नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर पंजीयन के मामले में रोहतास जिला बिहार में पहले स्थान पर पहुंच गया है. जिले के सभी 2693 स्कूलों का पोर्टल पर पंजीयन पूरा हो चुका है, जबकि 1394 स्कूलों में पंजीयन की पूरी प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान रजनीश उपाध्याय ने यह जानकारी दी.

राज्य स्तरीय रिपोर्ट में रोहतास का शानदार प्रदर्शन

डीपीओ ने बताया कि 29 अगस्त को दोपहर एक बजे तक की राज्य स्तरीय जिलावार प्रगति रिपोर्ट में रोहतास ने बेहतर प्रदर्शन किया है. पंजीयन के मामले में जिले ने मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, सारण और मधुबनी सहित कई जिलों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के समन्वित प्रयास को दिया.

सूर्यपुरा में शत-प्रतिशत पंजीयन

प्रखंडवार स्थिति में सूर्यपुरा सबसे आगे है. यहां सभी 60 स्कूलों का पंजीयन पूरा हो चुका है. बिक्रमगंज में 99 प्रतिशत, दावथ और अकोढ़ीगोला में 97 से 98 प्रतिशत तथा कारगहर में 97 प्रतिशत स्कूलों का पंजीयन हुआ है.

नोखा, संझौली और राजपुर में 96 प्रतिशत पंजीयन

रिपोर्ट के अनुसार नोखा, संझौली और राजपुर प्रखंड में 96 प्रतिशत स्कूलों का पंजीयन दर्ज किया गया है. वहीं नोहटा, तिलौथू और दिनारा में 94 से 95 प्रतिशत स्कूलों का पंजीयन हुआ है. डेहरी में 92 प्रतिशत तथा नासरीगंज में 91 प्रतिशत पंजीयन दर्ज किया गया है.

चेनारी में सबसे कम पंजीयन

सासाराम, रोहतास और कोचस में 90 प्रतिशत, जबकि शिवसागर में 89 प्रतिशत स्कूलों का पंजीयन हुआ है. चेनारी प्रखंड 87 प्रतिशत पंजीयन के साथ जिले में सबसे पीछे है. डीपीओ ने शेष स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से पंजीयन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है.

नशे से दूर रखने के लिए अभियान

रजनीश उपाध्याय ने बताया कि नशा मुक्त विद्यालय अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए स्वस्थ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. अभियान के माध्यम से स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है.

सभी स्कूलों की भागीदारी जरूरी

डीपीओ ने कहा कि अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों की शत-प्रतिशत भागीदारी जरूरी है. उन्होंने शेष विद्यालयों से जल्द पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की, ताकि जिले की उपलब्धि और मजबूत हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >