रोहतास का पचौली मोड़ बना ‘डेंजर जोन’, चार दिनों में तीन हादसे, दो की मौत, तीन गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश

जिले के दिनारा-विक्रमगंज पथ स्थित महरोड़ गांव के पास पचौली मोड़ इन दिनों हादसों का केंद्र बन गया है. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Rohtas Accident: (दिनारा से उमेश कुमार) जिले के दिनारा-विक्रमगंज पथ स्थित महरोड़ गांव के पास पचौली मोड़ इन दिनों हादसों का केंद्र बन गया है. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बीते सोमवार से गुरुवार तक महज चार दिनों में इस मोड़ पर तीन बड़ी दुर्घटनाएं हुईं. जिनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

4 दिनों में 3 बड़े हादसे

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि पचौली मोड़ अब पूरी तरह “डेंजर जोन” बन चुका है और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है.

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

बीते दिन ही नटवार थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे स्थित दिनारा-विक्रमगंज पथ पर करीब छह बजे पचौली मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.बताया जाता है कि वह दिनारा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदारी से लौटकर गांव जा रहा था. इसी दौरान पचौली मोड़ के पास यह हादसा हो गया.

स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग

हाल के दिनों में बढ़ते घटनाओं को लेकर आम लोगों में डर और आक्रोश का माहौल का है. स्थानीय लोग प्रशासन ने मांग कर रहे हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि सड़क हादसों में किसी की जान ना जाए और सड़क हादसे के मामले भी कम हो. अब देखने होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाती है.

Also Read: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >