कट्टा का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख 45 हजार की लूट

Sasaram news.धरमपुरा थाना क्षेत्र के सिसरित गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक सीएसपी संचालक से अपराधियों ने कट्टे का भय दिखाकर 2 लाख 45 हजार रुपये लूट लिये.

घर से सीएसपी जाने के दौरान अपाची सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम डीएसपी सासाराम वन ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की ली जानकारी प्रतिनिधि, नोखा धरमपुरा थाना क्षेत्र के सिसरित गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक सीएसपी संचालक से अपराधियों ने कट्टे का भय दिखाकर 2 लाख 45 हजार रुपये लूट लिये. अपराधियों की संख्या दो थी और वे अपाची बाइक से थे. घटना के बाद सीएसपी संचालक मनीष कुमार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद डीएसपी सासाराम वन दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष रितेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार, सिसारित गांव निवासी मनीष कुमार सिसरित मिल के समीप पीएनबी का सीएसपी चलाता है. शुक्रवार को लगभग 10 बजे वह अपने घर से बाइक द्वारा दो लाख 45 हजार रुपये लेकर सीएसपी जा रहा था. इस बीच, वह जैसे ही कुछ दूर पहुंचा, तो पीछे से अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवायी और कट्टे का भय दिखा उसके पास रखे दो ख 45 हजार रुपये छीन लिये. घटना के बाद अपराधी बरांव की तरफ भाग निकले. उधर अचानक हुई घटना से हतप्रभ मनीष कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी. धरमपुरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक मनीष कुमार ने इस मामले को लेकर अपाची बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. जिसमें दो लाख 45 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, घटना में संलिप्त अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >