सासाराम में छापेमारी के बाद होटल-रेस्टोरेंट संचालकों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने बुलाई बैठक

Sasaram News : बिक्रमगंज में एसडीएम ने रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक कर साफ-सफाई और बिलिंग नियमों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए हैं. नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा.

Sasaram News : शहर के होटल और रेस्टोरेंट में हुई छापेमारी के बाद प्रशासन ने संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शनिवार को अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने नगर क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक की. इसमें साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि और बिलिंग व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रसोई से लेकर भोजन परोसने तक स्वच्छता जरूरी

एसडीएम ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में साफ-सफाई केवल दिखावे तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि रसोई से लेकर ग्राहकों को भोजन परोसने तक हर स्तर पर स्वच्छता का ध्यान रखना होगा. खाद्य सामग्री के रख-रखाव, गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की नियमित जांच करने का निर्देश भी दिया गया. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना संचालकों की जिम्मेदारी है.

बिलिंग व्यवस्था में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

बैठक में खरीद-बिक्री के दौरान बिलिंग व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया. एसडीएम ने संचालकों से कहा कि सामान खरीदने और ग्राहकों को भोजन अथवा अन्य सामग्री बेचने के दौरान विधिवत बिल देने और लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. जीएसटी से जुड़े नियमों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलिंग में गड़बड़ी अथवा नियमों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : रोहतास डीएम ने 46 शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रधानाध्यापक जगजीवन राम को भी मिला प्रशस्ति पत्र

छापेमारी में मिली थीं कई खामियां

एसडीएम ने कहा कि हाल में हुई छापेमारी के दौरान कई तरह की खामियां सामने आई थीं. प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि होटल-रेस्टोरेंट संचालन की व्यवस्था को व्यवस्थित करना है. इसके बावजूद दोबारा निरीक्षण या छापेमारी के दौरान साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा, बिलिंग अथवा अन्य निर्धारित नियमों में खामी मिली, तो संबंधित संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा.

Also Read : सासाराम: कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र

ग्राहकों की सुरक्षा को कारोबार का अहम हिस्सा मानें

एसडीएम ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राहक की संतुष्टि और उसकी सुरक्षा को कारोबार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानें. उन्होंने सभी संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा. प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का पालन नहीं करने वाले होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्ती की जाएगी.

Also Read : सासाराम: 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >