तेज आंधी-पानी से गर्मी से मिली राहत, पर चार घंटे से गुल रही बिजली

Sasaram news. शहर सहित विभिन्न जगहों पर रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे आयी तेज आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली. लेकिन, बिजली कटौती ने उन्हें परेशान कर दिया.

फोटो-17-छाता लेकर बारिश से बचने का प्रयास करती महिला व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम नगर शहर सहित विभिन्न जगहों पर रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे आयी तेज आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली. लेकिन, बिजली कटौती ने उन्हें परेशान कर दिया. शहर के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में तेज आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश हुई, जिससे आम के फलों को नुकसान हुआ है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इसका आकलन नहीं हो पाया था. वहीं, शहर में कई मुहल्लों की सड़कों पर जलजमाव हो गया. तेज आंधी की वजह से नालियों में कचरा जमा हो जाने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >