रोहतास: दावथ में कुर्की-जब्ती शुरू होते ही थाने पहुंचा दुष्कर्म का फरार आरोपी, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस की कुर्की की कार्रवाई शुरू होते ही थाने पहुंच गया. आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

Dawath Rape Accused Surrenders Rohtas : रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित ने पुलिस की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू होते ही आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोकते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया.

Rohtas News : कुर्की की कार्रवाई शुरू होते ही किया आत्मसमर्पण

थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने बताया कि गंगटी गांव निवासी 30 वर्षीय दिगेश्वर कुमार उर्फ लल्लू पटेल दुष्कर्म के एक मामले में कई महीनों से फरार चल रहा था. न्यायालय से उसके घर की कुर्की-जब्ती का वारंट जारी होने के बाद पुलिस दलबल के साथ कार्रवाई करने गांव पहुंची थी.

पुलिस के सामने आया, तत्काल हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने जैसे ही आरोपित के घर पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की, उसी दौरान दिगेश्वर कुमार स्वयं पुलिस के सामने उपस्थित होकर आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई तत्काल रोक दी और आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले आई.

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपित

थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही थी. आत्मसमर्पण के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >