नाबालिग ने एक लाख रुपये के लिए खुद रची अपहरण की साजिश

वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, 24 घंटे में सासाराम से बरामद

वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, 24 घंटे में सासाराम से बरामद प्रतिनिधि, शिवसागर थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को एक नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी परिजनों ने दर्ज करायी थी. परिजनों ने बताया था कि अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने नाबालिग का अपहरण कर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसे हाथ-पैर बांधकर मारपीट कर जख्मी दिखाया गया और एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया. तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को 24 घंटे के अंदर ही नाबालिग को सासाराम से सुरक्षित बरामद कर लिया. इस संबंध में शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो संदिग्ध लगा, क्योंकि उसकी गुणवत्ता स्पष्ट नहीं थी. गहन जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग ने स्वयं अपने हाथ बांधकर चेहरे पर खून जैसा कॉस्मेटिक रंग लगाया और वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया. इसके साथ ही उसने अपने ही मोबाइल से परिजनों को एक लाख रुपये की फिरौती की मांग भेजी. अनुसंधान में अपहरण की बात पूरी तरह गलत पायी गयी. पुलिस ने बरामद नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >