रोहतास: नासरीगंज में अवैध क्लिनिक सील, जांच के बाद संचालकों में हड़कंप

रोहतास के नासरीगंज में प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे 'आइडियल क्लिनिक' पर बड़ी कार्रवाई की है. कागजात नहीं मिलने पर क्लिनिक को सील कर दिया गया है.

नासरीगंज (रोहतास): प्रखंड के सियांवक पंचायत अंतर्गत रामोडिह गांव में अवैध तौर पर संचालित 'आइडियल क्लिनिक' को मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया. यह कार्रवाई बीडीओ प्रवीण कुमार और प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गई. प्रशासनिक टीम के अचानक पहुंचने से इलाके में अवैध रूप से स्वास्थ्य केंद्र चलाने वालों में हड़कंप मच गया.

कागजात नहीं मिलने पर क्लिनिक सील

बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि सियांवक पंचायत क्षेत्र में आइडियल क्लिनिक के बिना वैध अनुमति के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक संचालन से संबंधित आवश्यक लाइसेंस व दस्तावेजों की गहन जांच की. संचालक द्वारा वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.

नियमों की अनदेखी पर सख्त चेतावनी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों के संचालन के लिए निर्धारित सरकारी नियमों और मानकों का पालन अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर भी विभाग की पैनी नजर है. भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान प्रखंड प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: रोहतास के करगहर में अवैध निजी अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासनिक छापेमारी, नहीं मिले वैध दस्तावेज, 24 घंटे का मिला अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुराग शरण

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >