रास्ता बंद करने के विरोध में मुसहर टोले के लोगों ने की सड़क जाम

SASARAM NEWS.शहर के तार बंगला मोड़ के समीप रविवार को संझौली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के मुसहर टोला के महिला, पुरुष और बच्चों ने रास्ता रोके जाने के विरोध में सड़क जाम कर दिया.

दीवार खड़ी कर रास्ता रोकने का आरोप, महिला-पुरुष व बच्चों ने जताया विरोध

डेहरी नगर.

शहर के तार बंगला मोड़ के समीप रविवार को संझौली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के मुसहर टोला के महिला, पुरुष और बच्चों ने रास्ता रोके जाने के विरोध में सड़क जाम कर दिया. गुस्साए लोगों के इस प्रदर्शन से कुछ देर के लिए चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मुसहर टोला के लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है. सूचना मिलते ही एससी-एसटी थाना की पुलिस और पैंथर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद संबंधित लोगों को थाना लाकर मामले की जानकारी ली गयी. एससी-एसटी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीण प्रमिला देवी, मरझिया देवी और वीरेंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी गयी है, जिससे घर से निकलने में काफी परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >