42 बिहार बटालियन एनसीसी कैंप का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण, कैडेटों को अनुशासन और प्रशिक्षण पर दिया जोर

Sasaram News : गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देबकुमार सेन ने 42 बिहार बटालियन एनसीसी कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ प्रशिक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी.

Sasaram News : कैडेटों के लिए अनुशासन और प्रशिक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है. कैडेट प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करते रहें. उक्त बातें गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देबकुमार सेन ने 42 बिहार बटालियन एनसीसी कैंप के निरीक्षण के दौरान कैडेटों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कैडेटों को जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

कैडेटों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बटालियन पहुंचने पर कैडेटों ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर देबकुमार सेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद निरीक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. इस दौरान ग्रुप कमांडर ने बटालियन परिसर का जायजा लिया और विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली.

प्रशिक्षण और बटालियन की कार्यप्रणाली की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने कैडेटों के प्रशिक्षण, अनुशासन और बटालियन की कार्यप्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कैडेटों के बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया. मौके पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार, सूबेदार मेजर संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे.

तुतला भवानी धाम का भी किया भ्रमण

गौरतलब है कि ब्रिगेडियर देबकुमार सेन सोमवार की शाम सासाराम पहुंचे थे. बटालियन के निरीक्षण से पहले उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम का भ्रमण किया. इस दौरान उन्हें धाम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गयी.

Also Read : गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, शादी के सात माह बाद उजड़ा सुहाग

ताराचंडी धाम और शेरशाह के मकबरे पहुंचे

मंगलवार को ग्रुप कमांडर ने सासाराम के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया. इस क्रम में उन्होंने ताराचंडी धाम और ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरे का दौरा किया. अधिकारियों ने उन्हें दोनों स्थलों के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया.

Also Read : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ 2026 का समापन, नव प्रवेशी छात्रों को दी गयी शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षण और अनुशासन की समीक्षा

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर देबकुमार सेन ने 42 बिहार बटालियन एनसीसी के निरीक्षण के साथ कैडेटों के प्रशिक्षण और अनुशासन की भी समीक्षा की. उन्होंने कैडेटों को प्रशिक्षण के प्रति गंभीर रहने और अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : सासाराम: नगर निगम चुनाव में जन सुराज की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, वार्ड से मेयर तक बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >