लीड........... एसपी का बॉडीगार्ड बता जबरन ले गया गैस सिलिंडर

अपने को एसपी का बॉडीगार्ड बताते हुए बिना नंबर लगाये मोहिनी इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी डेहरी के कर्मी से गाली-गलौज व जान मारने की धमकी देते हुए जबरन गैस सिलिंडर कथित पुलिसकर्मी ले गया.

डेहरी के मोहिनी गैस एजेंसी के कर्मी को दिया जान मारने के साथ एजेंसी सील कराने की धमकी एसपी ने कहा- मेरा बॉडीगार्ड नहीं, गढ़वा का रहने वाला है व्यक्ति, जल्द होगी गिरफ्तारी, डेहरी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज फोटो -29- डेहरी मोहिनी एंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के पाली रोड स्थित कार्यालय में बैठे मैनेजर श्याम नारायण व अन्य कर्मी प्रतिनिधि, डेहरी ऑफिस अपने को एसपी का बॉडीगार्ड बताते हुए बिना नंबर लगाये मोहिनी इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी डेहरी के कर्मी से गाली-गलौज व जान मारने की धमकी देते हुए जबरन गैस सिलिंडर कथित पुलिसकर्मी ले गया. यह घटना शनिवार दोपहर की है. इसकी प्राथमिकी सोमवार की देर रात एजेंसी मालिक उदय शंकर ने नगर थाना, डेहरी में दर्ज करायी है. इस संबंध में एजेंसी मालिक ने बताया कि शनिवार की दोपहर शहर के तारबंगला मुहल्ले के मोड़ पर एजेंसी कर्मी सिलिंडर लेकर जा रहा था. इसी बीच अपने को एसपी का बॉडीगार्ड बताते हुए अरुण कुमार सिंह नामक व्यक्ति एजेंसी कर्मी को धमकी देते हुए गैस सिलिंडर देने का दबाव बनाने लगा. कर्मी ने मोबाइल पर अपने मैनेजर श्याम नारायण से बता करायी, तो उसने उसे एजेंसी सील कराने और जान मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की. उसने निर्धारित 1031 रुपये की जगह एक हजार रुपया देने की बात कही और फिर जबरन एक सिलिंडर ले गया. कथित पुलिस कर्मी और एजेंसी के मैनेजर व कर्मी के बीच हुई बातों का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसकी प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता. लेकिन, उसमें कही गई बातों के आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस संबंध में एसपी रौशन कुमार ने कहा कि मेरे तीन बॉडीगार्ड हैं. सभी मेरे साथ रहते हैं. इस नाम का कोई बॉडीगार्ड नहीं है. उन्होंने बताया कि कथित अरूण कुमार सिंह नामक व्यक्ति गढ़वा (झारखंड) का रहने वाला है. नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >